अबोहर: फाजिल्का जिले के अबोहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव जंडवाला हनुवंता के निकट एक नहर में एक अज्ञात महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
समिति के सदस्यों के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30-35 साल आंकी जा रही है। उसने महरून रंग का कुर्ता पहना हुआ था और उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किए गए निशान थे। इसके अलावा, महिला गर्भवती भी लग रही थी। महिला के हाथ में मोतियों का कड़ा था और शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत होता है।
सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका की शव की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास के गांवों में भी जानकारी दी जा रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके।
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान और अर्द्धनग्न अवस्था में मिलना हत्या की आशंका को और गहरा कर रहा है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
View this post on Instagram
Panic due to finding a half-naked body of a woman in a canal in Punjab, injury marks on the head; suspicion of murder