You are currently viewing पंजाब को मिल सकता है नया एडवोकेट जनरल, गुरमिंदर सिंह गैरी के अपने पद से दिया इस्तीफा

पंजाब को मिल सकता है नया एडवोकेट जनरल, गुरमिंदर सिंह गैरी के अपने पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़: पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी के इस्तीफे की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे राज्य को नया महाधिवक्ता मिलने की संभावना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि एडवोकेट जनरल का कार्यकाल 31 मार्च तक का था इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, गुरमिंदर सिंह गैरी ने शनिवार रात को एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया है। यदि यह खबर सच होती है, तो पंजाब सरकार को जल्द ही नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति करनी होगी।

आपको बता दें कि गुरमिंदर सिंह गैरी ने पिछले साल अक्टूबर 2023 में पंजाब के एडवोकेट जनरल का पद संभाला था। उनकी नियुक्ति वरिष्ठ वकील विनोद घई के इस्तीफे के बाद हुई थी। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है कि क्या गुरमिंदर सिंह गैरी ने वास्तव में इस्तीफा दिया है।

gurminder-singh-gary-resigns-from-his-ag-post