वाशिंगटनः छह बोइंग 747 इंजनों से लेस दुनिया के सबसे विशाल विमान में परीक्षण के लिए उड़ान भरी। इस विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की। यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है। शनिवार को यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा।
स्ट्रैटोलांच ने ट्वीट किया और लिखा- आज स्ट्रैटोलांच विमान ने मोजेव रेगिस्तान पर 2.5 घंटे के लिए उड़ान भरी, जो 189 मील प्रति घंटे की रफ्तार से टॉप पर पहुंच गया।
इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है। दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा। इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है।
मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा।
Today the #Stratolaunch aircraft flew for 2.5 hours over the Mojave Desert, reaching a top speed of 189 mph. Check out the historic flight here: #StratoFirstFlight pic.twitter.com/x29KifphNz
— Stratolaunch (@Stratolaunch) April 13, 2019