You are currently viewing महिला हॉकी खिलाड़ी ने खोया आपा, गुस्से में हॉकी मारकर शख्स को उतार दिया मौत के घाट

महिला हॉकी खिलाड़ी ने खोया आपा, गुस्से में हॉकी मारकर शख्स को उतार दिया मौत के घाट

बस्सी पठाना: पंजाब के बस्सी पठाना में महिला हॉकी खिलाड़ी ने गुस्से में आकर एक शख्स की हॉकी मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों में कोई आपसी रंजिश चल रही थी और जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो खिलाड़ी ने हॉकी से व्यक्ति के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं मृतक के परिवार वालों की मांग है कि उक्त आरोपी महिला खिलाड़ी को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।