फगवाड़ाः फगवाड़ा में एक महिला ने 3 बच्चों समेत जहर निगल लिया है। गांव वासियों ने उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, खबर लिखे जाने तक इस बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी के लिए प्रतीक्षा है।