You are currently viewing Weather Update: पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत; इन 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत; इन 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़: पंजाब में हो ही बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वही आज देश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से मानसून की कमी के कारण प्रदेश का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये ऑरेंज अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, संगरूर और मनसा के लिए हैं। वहीं बारिश को लेकर पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शुक्रवार को यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों तक ही सीमित रहने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण पंजाब और हरियाणा में नमी वाली हवाएं नहीं पहुंच पाई हैं। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। बता दे कि पंजाब में 1 जून से 30 जुलाई तक 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि हरियाणा में 42% कम, चंडीगढ़ में 57% कम और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 34% कम बारिश हुई। जिसके चलते इन राज्यों को रेड जोन में रखा गया है।

weather-update-weather-becomes-pleasant-due-to-rain-in-punjab