चंडीगढ़: पंजाब में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीती शाम पंजाब के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा, जबकि बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
कल पंजाब के कई शहरों में भारी बारिश हुई। अमृतसर में 20 मिमी, एसबीएस नगर में 23.6 मिमी, बरनाला में 11 मिमी, लुधियाना में 5 मिमी, पटियाला में 4 मिमी, मोगा में 19 मिमी, और संगरूर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगस्त महीने में पूरे राज्य में हुई बारिश के बाद मानसून के आंकड़ों में मामूली सुधार हुआ है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में भी अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 8 जिलों में बारिश की मजबूत संभावना जताई गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर और फाज़िल्का में अच्छी बारिश हो सकती है।
पंजाब के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो, आज सुबह अमृतसर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। शहर में हलके बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।
जलंधर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां हलके बादल छाए रह सकते हैं और तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना में भी आज सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। यहां भी हलके बादल छाए रह सकते हैं और तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच हो सकता है।
पटियाला में आज सुबह न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। आज हलके बादल छाए रह सकते हैं और तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली में आज सुबह न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां भी हलके बादल छाए रह सकते हैं और तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।
Weather Update: Temperature drops drastically after rain in Punjab, rain alert issued in these 8 districts