You are currently viewing Weather Update: पंजाब में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा; इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: पंजाब में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा; इन जिलों में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में मानसून की धीमी रफ्तार के कारण एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अब 12 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा है। इस मौसम में डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

मंगलवार को बारिश न होने से उमस बढ़ गई। पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश शहरों में नमी का स्तर भी बढ़ गया है। यह 85 से 100 के बीच पहुंच गया है। अमृतसर में नमी का स्तर 66 से 89 के बीच दर्ज किया गया है। जालंधर में यह 59 से 100 और लुधियाना में 70 से 77 के बीच दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने बठिंडा को छोड़कर किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की है। बठिंडा में 0.5 मिमी बारिश हुई है। अन्य सभी क्षेत्रों में शून्य वर्षा दर्ज की गई है। लगभग सभी जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके और बढ़ने की उम्मीद है। जल्द ही यह चालीस के पार भी जा सकता है। हालांकि, कई जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे।

 

weather-update-monsoon-speed-slows-down-in-punjab