जालंधर: पंजाब में मौसम को लेकर वीरवार को कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। हालांकि, वीरवार को अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और सुबह तेज धूप निकली। अनुमान है कि शुक्रवार से पूरे पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।
राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना जिले में दर्ज किया गया, जो 35 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, रूपनगर और होशियारपुर में दिन का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 34.7 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिरोजपुर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, मौसम को लेकर जारी किया गया येलो अलर्ट वीरवार तक ही प्रभावी था।
View this post on Instagram
Weather condition in Punjab: Highest temperature recorded