चेन्नई : तमिलनाडु के तंजावुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल आठ दिन पहले जन्मे दो जुड़वा बच्चों को बंदरों ने अगवा कर लिया और बाद में छत से उन्हें नीचे फेंक दिया। कुछ ही देर बाद दूसरे बच्चे की लाश उसके घर के पास के एक नाले से बरामद हुई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं।
मृतक बच्चे की जुड़वा बहन को समय रहते बचा लिया गया है। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद डॉक्टर्स इस बात को मानने से इंकार कर रहे कोई बंदर बच्चे को कैसे अगवा कर सकता है। उनका कहना है बच्चे के शव पर बंदरों की खरोंच के कोई निशान नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की है। भुवनेश्वरी (26) नाम की महिला ने इस महीने की 6 तारीख जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। भवनेश्वरी और उसके पति राजा 29 साल तंजावुर पास मेलंगला के रहने वाले हैं। दोनों को पांच साल का बेटा है। राजा पेंटर का काम करता है। महिला का पति राजा शनिवार को काम पर निकल गया। इस दौरान भवनेश्वरी और अपने बच्चों के साथ घर पर थी।