You are currently viewing Twitter ने लॉन्च किया शानदार फीचर, Tweet करने से पहले एक बार जरूर जान लें इसके बारे में

Twitter ने लॉन्च किया शानदार फीचर, Tweet करने से पहले एक बार जरूर जान लें इसके बारे में

नई दिल्लीः Twitter अब और भी एडवांस हो गया है। इस शॉर्ट मैसेजिंग ऐप ने एंगेजमेंट रेट बढ़ाने के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च कर दिया है। अब आपको लोगों को मैसेज भेजने का तरीका और भी शानदार होने वाला है। Twitter ने हाल ही में एक नया ऑडियो अपडेट लॉन्च किया है। इसे Voice DM कहा जा रहा है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी ट्वीटर यूजर को ऑडियो क्लिप भेज सकते हैं।

नया अपडेट सिर्फ DM यानी डायरेक्ट मैसेज के लिए ही है। Twitter में आप किसी को डायरेक्ट मैसेज के लिए वॉइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी को Text लिखने की जगह सिर्फ Voice नोट भेज सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक Voice मैसेज में 140 सेकेंड का नोट भेजा जा सकता है। यानी आप DM में किसी को एक पूरा गाना सुना सकते हैं।

Twitter के अनुसार किसी को Voice DM भेजना बहुत आसान है। अपने मैसेज ऑप्शन में जांए। जिसे मैसेज भेजना चाहते हैं उसे चुनें। मैसेज लिखने का ऑप्शन आते ही आपको दाईं ओर Voice Icon नजर आएगा। इसे दबाएं और अपना मैसेज रिकॉर्ड करें। भेजने से पहले आप इस एक बार सुन भी सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक फिलहाल Twitter ने Voice DM फीचर सिर्फ भारत, ब्राजील और जापान में ही लॉन्च किया है। एक बार इस फीचर के पॉपुलर होने पर अन्य देशों में भी इसे रोलआउट किया जाएगा।