लुधियाना: लुधियाना में लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज लूटपाट के नए-नए मामले सामने आ रहा है। ताजा मामला दाना मंडी के नजदीक ढोलेवाल पुल के नीचे से सामने आया है जहां बीती रात करीब 11:45 बजे फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूरों से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
फैक्ट्री से बाइक पर तीन युवक घर लौट रहे थे। बदमाशों ने बाइक सवार से मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। घायल का नाम अमन कुमार है।
घायल अमन के दोस्त अर्जुन ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन और राहुल दाना मंडी से काम खत्म करके उसके साथ एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। रात 11:45 बजे ढोलेवाल पुल के पास दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। जब उन्होंने बदमाशों को लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उनके 5 से 6 छिपे हुए साथी भी उन पर हमला करने आ गए।
उन्होंने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाशों ने अपनी बाइक पुल के नीचे खड़ी कर रखी थी। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उनके दोस्त अमन पर फायरिंग कर दी। अर्जुन ने बताया कि गोली अमन की पीठ पर लगी है। वह अपने दोस्त राहुल की मदद से अमन को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर आया। अमन मुंडियां के राम नगर का रहने वाला है। उसके परिवार में माता-पिता हैं।
मामले की जानकारी थाना डिवीजन 6 की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
Trying to snatch mobile phone from factory worker by stopping him on pretext of lift