सोनीपत : रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को परम पूजनीय संत आनंद मूर्ति गुरुमां
सोनीपत गन्नौर वालों ने 1 करोड़ रुपये की राशि दान में दी है।
गुरु मां जी के आश्रम में पहुंचे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी को पूजनीय गुरु मां ने 1 करोड़ का चेक सौंपा है।
स्वामी गोविंद देव गिरी जी ने कहा कि राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद मैंने अपना अभियान का कार्य पानीपत से शुरू किया था। एक साल बाद अपना रिपोर्ट कार्ड पानीपत को देने आया हूं।
उन्होंने कहा कि आनंद मूर्ति गुरुमां गन्नौर वालों ने एक करोड़ रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए अनुदान दिया है।
इस मौके गुरु मां जी ने कहा कि अयोध्या में ऐतिहासिक राममंदिर बन रहा है। पांच सौ साल के बाद यह अवसर मिला है। युगों-युगों तक श्रीराम की महिमा सुनाई जा रही है। राम मंदिर निर्माण में पूरा देश बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। पंचक काल में राम मंदिर का बनना बड़ा सौभाग्य है। जो लोग राम मंदिर निर्माण की सेवा में जुड़ रहे हैं। उन्हें प्रभु की असीम कृपा मिलेगी।