You are currently viewing JDA का बड़ा एक्शन : डिच चलाकर तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, उखाड़ डाली सड़कें और नींव, अवैध निर्माण किये तहसनहस. कॉलोनाइजर पर होगी FIR

JDA का बड़ा एक्शन : डिच चलाकर तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, उखाड़ डाली सड़कें और नींव, अवैध निर्माण किये तहसनहस. कॉलोनाइजर पर होगी FIR

 

 

 

जालंधर( अमन बग्गा ) रिहाइशी कॉलोनियोें को बसाने के लिए बनाए गए नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से बन रही कॉलोनियों के खिलाफ एक बार फिर से JDA ने कमर कस ली है।

JDA के अधिकारियों की तरफ से लगातार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

 

इस दौरान JDA की टीम ने जालंधर के गांव धारीवाल कादियां, नाहलां और बोलीना गांव में काटी गई अवैध कॉलोनियों पर डिच चलाकर तहसनहस कर दिया है। 

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जबरदस्त एक्शन लेते हुए JDA की टीम ने डिच मशीन चला कर कॉलोनियों की सड़कें और नीव उखाड़ दी है। और अवैध निर्माण को तहसनहस कर दिया गया है।

 

इस मौके जेडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ JDA का एक्शन जारी रहेगा और साथ ही अवैध कॉलोनी काटने वाले सभी कॉलोनाइजर के खिलाफ जल्द ही FIR की जाएगी और JDA की टीम आज कुछ और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी में है। 

 

JDA के अधिकारियों ने बताया कि हमारी टीम अवैध निर्माणों पर नजर रख रही है।

JDA के अधिकारियों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर जो भी अवैध कॉलोनी का निर्माण करेगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा।

 

ये भी पढ़ें