जालंधर: डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल और आप सासंद सुशील रिंकू की सख्ती के बाद जालंधर-पानीपत नैशनल हाईवे पर दकोहा के पास बन रहे फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस लेन की दिशा बदल गई है। सर्विस लेन की खराब हालत के कारण परेशानी झेल रहे यात्रियों को अब राहत मिली है।
19 सितंबर को जिला प्रशासकीय परिसर, जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान, डिप्टी कमिश्नर सारंगल ने दकोहा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस लेन की खस्ता हालत को गंभीरता से लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्विस लेन को 15 दिन के अंदर नए रूप में बनाए रखा जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए थे कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन, जहां से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं, तय समय के भीतर पूरी तरह से नई नहीं बनाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके इलावा 4 अक्तूबर को संयुक्त स्थल का दौरा भी किया गया था।
डिप्टी कमिश्नर सारंगल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जबकि दोनों तरफ की सर्विस लेन ख़राब हो गई थी, जिससे बरसात के मौसम में जहां लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था और वाहन दुर्घटनाओं का भी डर था, इसके अलावा आसपास के रेलवे जंक्शन पर आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
वहीं सुशील रिंकू ने भी दकोहा फाटक के पास बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का जायजा लिया और उन्होंने नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को फ्लाईओवर के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने एनएचएआई प्रोजैक्ट डायरेक्टर अशोक रोलोनिया से विचार-विर्मश दौरान प्रोजैक्ट की स्थिति की समीक्षा की थी और इसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था।
उन्होंने कहा था कि इस पुल के निर्माण कार्य के दौरान कई बार ट्रैफिक जाम हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने निर्माणाधीन पुल के दोनों तरफ सर्विस लेन की खराब हालत का मुद्दा उठाया और अधिकारियों को जल्द से जल्द इस सर्विस लेन को ठीक करने के निर्देश दिए थे ताकि राहगीरों को कोई असुविधा न हो और ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।
View this post on Instagram