You are currently viewing VIDEO: 8 वर्षीय बच्ची का दोस्ता है 11 फुट का अजगर, दोनों को एक साथ खेलते देख उड़ जाएंगे होश

VIDEO: 8 वर्षीय बच्ची का दोस्ता है 11 फुट का अजगर, दोनों को एक साथ खेलते देख उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: 8 साल की लड़की का दोस्त है एक 11 फुट लंबा अजगर। क्यों चौंक गए ना! ये सच है। इज़राइल में आठ वर्षीय लड़की के पास एक ऐसा पालतू जानवर है जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। अजगर जिसका नाम सुनकर ही एक आम इंसान सिहर जाता है वही अजगर इस 8 साल की बच्ची का पालतू जानवर है।

 

 

वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने इसी दोस्त के साथ बिताती है। वह पूल में स्विमिंग के दौरान भी अपने इसी पेट्स को साथ ले जाती है। 11 फुट का ये अजगर इस बच्ची का स्विमिंग फ्रेंड है।

 

 

इस छोटी बच्ची को अपने घर के पीछे बने स्विमिंग पूल में अपने इस दोस्त के साथ स्विमिंग करना और पानी में खेलना बहुत पसंद है। उसके इस अजगर दोस्त का नाम बेले है जो वॉल्ट डिज्नी की प्रसिद्ध सीरीज ब्यूटी एंड द बीस्ट से प्रेरित है। जबकि लड़की का नाम इनबर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में इनबर एक सुंदर पीले रंग का गाउन पहनी है जो सांप के रंग के साथ मेल खाता है।

 

रॉयटर्स के अनुसार, इनबर अपने माता-पिता के साथ दक्षिणी इज़राइल में एक कृषि समुदाय के एक एनीमल सैंक्चुरी में रहती है। उसके जन्म के बाद से ही उसके आस-पास के जानवरों से उसकी दोस्ती होने लगी। बेले उसके उन्हीं पालतू जानवरों में से एक है। नोवेल कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण स्कूल बंद होने के बाद से दोनों एक साथ काफी समय बिता रहे हैं।