चंडीगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है। पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और चंडीगढ़ में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ गई है, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 27 नवंबर से पंजाब में कोहरे की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छा सकता है।
आमतौर पर 23 नवंबर तक पंजाब में 3.5 एमएम बारिश दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार राज्य में 99 फीसदी कम बारिश हुई है। अमृतसर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि नवंबर महीने में यहां 4.5 एमएम तक बारिश होती है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
temperatures-continue-to-drop-in-punjab-chandigarh-due-to-snowfall-in-the-mountains