जालंधर: सुशील रिंकू ने आज लोकसभा में सांसद के रूप में पीएम मोदी के सामने पंजाबी में शपथ ली। सुशील रिंकू लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सदस्य होंगे। संगरूर से सांसद भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
सांसद सुशील रिंक के शपथ लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वे ट्वीट किया औक लोकसभा में शपथ ग्रहण की वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में जालंधर वासियों को बधाई दी है। लिखा जालंधर लोकसभा के सभी लोगों को बहुत बधाई।
जालंधर लोकसभा सीट जो के सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी पर चुनाव दो बेशक करीब दो महीने पहले हो गए थे और नतीजा भी आ गया था लेकिन बीच में लोकसभा का कोई सत्र न होने के कारण सुशील कुमार रिंकू रिंकू बतौर सांसद शपथ नहीं ले पाए थे। अब मानसून सत्र शुरू होते ही लोकसभा में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Sushil Rinku took oath as MP in Lok Sabha, CM Bhagwant Mann congratulated