हमीरपुर: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह से मतदान जारी है। इसके साथ ही राज्य की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर तो एक बुर्जुग महिला ऑक्सिजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंची।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी मतदान केंद्र में, अस्वस्थ होने के बावजूद 72 वर्षीय विमला शर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ आकर मतदान किया। जिसने भी इस दृश्य को देखा महिला के जज्बे को सलाम किए बिना नहीं रह सका। हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
उल्लेखनीय है कि हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। हमीरपुर लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।
Such enthusiasm for voting that a woman reached to cast her vote with an oxygen cylinder; Everyone is saluting her spirit