लुधियाना: ढंडारी खुर्द में एक दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय छात्र विशाल को हाई वोल्टेज तारों का करंट लग गया। घटना के समय विशाल अपनी छत पर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने पानी से भीगी हुई साड़ी छत पर सुखाने के लिए रखी थी। हवा चलने के कारण शायद साड़ी से गिरा पानी हाईटेंशन तारों पर पड़ गया जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में करंट दौड़ गया।
विशाल के जीजा सुमित ने बताया कि विशाल नहाकर छत के बनेरे के पास खेल रहा था तभी अचानक उसे करंट लगा। वह बुरी तरह झुलस गया और बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, विशाल का लगभग 60-70% शरीर झुलस गया है।
इस घटना के बाद इलाके में पावरकॉम के खिलाफ लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर बिजली की समस्या रहती है और हाईटेंशन तारों की स्थिति काफी खराब है।
View this post on Instagram
student-burnt-by-high-voltage-wires-in-punjab-referred-to-pgi-accident-happened-due-to-wet-sari