You are currently viewing जालंधर की मकसूदां मंडी के पास लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर की मकसूदां मंडी के पास लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

जालंधर: जालंधर की मकसूदां मंडी के पास एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है जिसके बाद वहां लोगों में हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस को हमने शव के बारे में सूचना दे दी थी बावजूद इसके थाना 1 की पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।

 

 

 

मृतक शख्स की उम्र 40 से 50 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक शख्स के पास से कोई कागज या आईडी बरामद नहीं हुई है जिससे उसकी पहचान हो सके।

 

 

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। उक्त शख्स की हत्या की गई है या मौत का कोई और कारण है इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

 

 

? भारत के प्रसिद्ध MD आयुर्वेदा डॉक्टर ने बताया कैसे करें कुछ ही दिनों में शुगर को कंट्रोल – शुगर के मरीज अवश्य देखें VIDEO?