You are currently viewing लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लुटेरों का आतंक, 20 यात्रियों से नकदी व सामान छीना, फिर 20 वर्षीय लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लुटेरों का आतंक, 20 यात्रियों से नकदी व सामान छीना, फिर 20 वर्षीय लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

मुंबई (PLN-Punjab Live News) लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में शुक्रवार देर रात आठ लुटेरों ने हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने 15 से 20 यात्रियों से लूट की और फिर एक 20 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। इस दौरान लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान छीन लिया। अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने चलती ट्रेन में ही एक 20 लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में रेलवे ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

snatched cash and goods from 20 passengers then gang raped 20 year old girl in Lucknow Mumbai Pushpak Express