You are currently viewing शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले; टोहाना में SI की तबीयत बिगड़ने से मौत, खनौरी बॉर्डर पर किसान की जान गई

शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले; टोहाना में SI की तबीयत बिगड़ने से मौत, खनौरी बॉर्डर पर किसान की जान गई

चंडीगढ़: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों को रोकने के पुलिस की तरफ से आंशू गैस के गोल दागे गए हैं। दिल्ली जानें के लिए आग बढ़ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोल दागे गए हैं।

आंसू गैस के गोलों से शंभू बॉर्डर धुआं धुआं हो गया है। ड्रोन की मदद से पुलिस आंसू गैस के गोलों को दाग रही है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों को एक बार फिर से बातचीत का न्योता दिया है। अर्जुन मुंडा ने किसानों से आगे न बढ़ने की अपील की है।

आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। किसान पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। हालांकि, पुलिस या प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

उधर, टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क और इयर बड्स पहने। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट पर हैं। यहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा हरियाणा की खट्टर सरकार फिर हाईकोर्ट पहुंची है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मोडिफाई किए ट्रैक्टरों और ट्रालियों को इकट्ठा न होने की गुहार लगाई गई है।

सरकार ने कहा कि यह कानून व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है, पंजाब सरकार इस पर कार्रवाई करे और इन्हें वहीं रोका जाए। हालांकि हाईकोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

Situation worsened at Shambhu border