You are currently viewing आम आदमी को बड़ा झटका: 2021 में 13 प्रतिशत महंगा हुआ पेट्रोल, अब डीजल भी बढ़ चला 100 रुपए की ओर- जानें आज के दाम

आम आदमी को बड़ा झटका: 2021 में 13 प्रतिशत महंगा हुआ पेट्रोल, अब डीजल भी बढ़ चला 100 रुपए की ओर- जानें आज के दाम

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल की कीमतों ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के 135 डिस्ट्रिक्ट में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार जा चुके हैं। सिर्फ इस साल की बात करें तो पेट्रोल की कीमतें अबतक करीब 13 परसेंट बढ़ी हैं।

लगातार दो दिन की शांति के बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़े हैं। पेट्रोल 26-27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 26-30 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, जिससे आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी रहने की आशंका बनी हुई है।

अब डीजल भी 100 रुपये की ओर
देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है जहां रेट 105.80 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि डीजल 98.63 रुपये प्रति लीटर है। अगर ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो आने वाले कुछ दिनों में यहां पेट्रोल भी 100 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। मुंबई में पेट्रोल का रेट 101 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है, जबकि डीजल 93 रुपये के करीब बिक रहा है।

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें –

शहर            कल का रेट     आज का रेट             
दिल्ली             94.49            94.76          
मुंबई             100.72           100.98
कोलकाता       94.50            94.76
चेन्नई              95.99            96.23