You are currently viewing जालंधर में 7 नए कोरोना केस मिलने से मचा हड़कंप. पुरानी सब्जी मंडी में दहशत. लोगों में दहशत.

जालंधर में 7 नए कोरोना केस मिलने से मचा हड़कंप. पुरानी सब्जी मंडी में दहशत. लोगों में दहशत.

अमन बग्गा

जालंधर में आज 4 नही बल्कि ताज़ा सूचना यह है कि 7 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है।

एक साथ 7 नए कोरोना केस मिलने से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है। जालंधर में अब कुल केस 22 लोग हो गए है। 7 नए केस मिलने की सूचना प्राप्त होते ही लोगों में ख़ौफ़ बढ़ गया है। लगातार शहर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। PLN की लोगों से अपील है कि वह घरों में ही रहे बाहर न निकलें।

अब नए मिले यह 7 मामलों में एक तो तबलीगी जमातीबाग हुसैन पुत्र आलम हुसैन गांव भीला करतारपुर का बताया जा रहा है।  वही कुल सात में से 4 पुरूष तीन महिलाएं है। 6 केस पुरानी सब्जी मंडी से है।इन मे सविता महाजन नामक महिला के परिवार से 5 केस बताए जा रहे है।

7 केसों में पुरुषों की उम्र 21, 51, 19 , और 60 वर्ष है वही महिलाओं में एक महिला 55 और एक 21 वर्षीय है।

वही जालंधर के शाहकोट में कल रात एक महिला की मृत्यु हो गई है उस की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जालंधर में अब कुल डेथ केस 2 हो गए है