जालंधर: जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला आया सामने है। सूत्रों के अनुसार, नूरमहल के गांव सिद्ध हरी सिंह में गुटका साहिब की बेअदबी हुई है। बताया जा रहा है कि श्री गुटका साहिब की बेअदबी करने वाला आरोपी ने गुटका साहिब के अंगों को पहले पावों के नीचे रौंदा फिर उसके बाद उन्हें आग लगा दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी की मां उस श्री गुटका साहिब का पाठ करती थी। बता दें कि आरोपी अपनी मां के साथ लड़ाई कर रहा था और इसी दौरान उसने श्री गुटका साहिब को फाड़ कर उसके अंगो को पैरों के नीचे रौंदा और उसके बाद उनको आग लगा दी।
आरोपी का नाम अमरप्रीत बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अमरप्रीत द्वारा ही इस वीडियो को बनाया गया जिसके बाद उसने इस वीडियो को अपनी मां के पास भेज दिया गया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Sacrilege of Sri Gutka Sahib in Jalandhar, a person trampled the holy book with his feet; then set it on fire