You are currently viewing पंंजाब में कोरोना के कहर से राहत, 24 घंटों में दो मरीजों की मौत, जानें जालंधर का हाल

पंंजाब में कोरोना के कहर से राहत, 24 घंटों में दो मरीजों की मौत, जानें जालंधर का हाल

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना के मामलों में आई गिरावट राहत की बात है। पिछले चौबीस घंटों में दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में दो मौतों के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5457 तक पहुंच गई है तथा आठ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा पिछले चौबीस घंटे में 202 नए पाजिटिव मामले सामने आये हैं।

अब राज्य में कोरोना पाजिटिव मामले बढ़कर एक लाख 69 हजार से अधिक हो गये हैं तथा सक्रिय मरीज 2858 हैं। राज्य में अब तक 41 लाख 11 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए तथा एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी।

जालंधर में कोरोना वायरस के 16 नये मामले
उधर, जालंधर में 16 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 20191 हो गई है जबकि 24 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 19312 गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 651 हो गया है। अब तक जिले में 504468 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 465677 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।