You are currently viewing जालंधर सेंट्रल हलके में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राजिंदर बेरी और उनकी पत्नी, लोगों का मिला भारी समर्थन

जालंधर सेंट्रल हलके में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राजिंदर बेरी और उनकी पत्नी, लोगों का मिला भारी समर्थन

जालंधर: चुनावों का असर पूरे पंजाब में देखने को मिल रहा है। अभी चुनाव आने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियां पूरे जोरों-शोरों से प्रचार में जुटी हुई है। ऐसे में जालंधर सेंट्रल हलके के वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस पार्टी के राजिंदर बेरी भी पीछे नहीं है। इतना ही नहीं उनका यहां साथ देने के लिए उनकी पत्नी
उमा बेरी भी कंधे के साथ कंधा मिलाकर उनके साथ चल रही है।

बेरी के हक में चुनाव प्रचार करते उनकी पत्नी उमा बेरी और बेअंत नगर के कांग्रेसी वर्करो का भारी जन सैलाब सड़कों पर उतर रहा है। इस मौके पर सैंकड़ों लोगों ने बेरी जी की जीत का संकल्प लिया। मैडम उमा बेरी जी के काफिले में मुख्य रूप से उनके साथ वार्ड के पार्षद पति विजय दकोहा , पार्षद मैडम मनदीप कौर मुल्तानी, मेला सिंह , सेवा सिंह, हरीश तुली जी, राजू, उमेश कुमार, सुखविंदर और पूरे बेअंत नगर वासी मौजूद रहे।