You are currently viewing पंजाब की बढ़ रही परेशानी, तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर लुधियाना लौटा शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव

पंजाब की बढ़ रही परेशानी, तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर लुधियाना लौटा शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव

लुधियाना: पंजाब में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में मार्च के महीने में हुई तब्लीगी जमात से हिस्सा लेकर लौटा शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये नया मामला लुधियाना से सामने आया है। मामले संबंधित जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि उक्त व्यक्ति का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसे मिलाकर लुधियाना में सात पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है, जिनमें छह लुधियाना व एक जालंधर से संबंधित है। अभी तक संदिग्ध मरीजों की गिनती 320 है। जिनमें 55 सैंपल की रिपोर्ट आज रात तक आने की उममीद है। लुधियाना के नए मरीज के 9 संपर्क लोगों को आईसोलेट किया गया है।