You are currently viewing पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: गैंगस्टर सागर न्यूटन ने किया था चैलेंज, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: गैंगस्टर सागर न्यूटन ने किया था चैलेंज, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

लुधियाना: लुधियाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। न्यूटन को पकड़ने के लिए काउंटर इंटेलीजेंस और सीआइए की टीम ने विशेष अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, न्यूटन के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं, हालांकि इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। न्यूटन को सोमवार देर शाम लुधियाना लाया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी पर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना बना रही है।

गौरतलब है कि सागर न्यूटन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लुधियाना पुलिस को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी थी। इसके बाद से पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास किए। सागर न्यूटन पर लुधियाना और अन्य स्थानों पर कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Punjab police got a big success: Gangster Sagar Newton had challenged