खन्ना: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खन्ना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल ने बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने समराला के गढ़ी नहर पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। यहां पुलिस को देख एएस कॉलेज फायरिंग मामले में आरोपी अपनी बाइक खेतों में फेंक भाग निकले।
पुलिस ने गाड़ी में पीछा किया तो पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में इन्हें अरेस्ट कर लिया गया। कृष्णा साहनी निवासी सेक्टर 32 लुधियाना की टांग में गोली लगी। इसे समराला से चंडीगढ़ रेफर किया गया। इसके साथी जतिन मोंगा ट्रेंडी को भी काबू किया गया है।
बताया जाता है कि जतिन मोंगा के पुनीत बैंस गिरोह से संबंध हैं। उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, नशा तस्करी, डकैती आदि के केस दर्ज हैं। वह करीब एक महीने पहले ही होशियारपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था। कृष्णा साहनी का पिछोकड़ भी आपराधिक है। उसके खिलाफ भी 6 केस दर्ज हैं। हत्या का प्रयास, नशा तस्करी आदि। एनकाउंटर के दौरान इनके पास से दो पिस्तौल, रौंद और बाइक मिली।
बता दें कि खन्ना के समराला रोड स्थित एएस कालेज में स्टूडेंट्स के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। एक गुट ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में कालेज का एक कर्मचारी घायल हो गया था। उसकी टांग पर गोली लगी थी। वहीं मौके पर 5 से 6 फायर किए गए थे। जिसके बाद हमलावर ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए थे। रास्ते में गाड़ी में तेल डलवाया और गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप कारिंदे को लूट भाग निकले थे।
Punjab police caught the criminals in filmy style