You are currently viewing जालंधर : लॉकडाउन की वजह से अपने जन्मदिन पर उदास थी जपनीत कौर. ADCP ने दिया उपहार- जिंदगीभर रहेगा याद

जालंधर : लॉकडाउन की वजह से अपने जन्मदिन पर उदास थी जपनीत कौर. ADCP ने दिया उपहार- जिंदगीभर रहेगा याद

जालंधर: सख्त ड्यूटी और परिवार से दूरी के बावजूद जालंधर पुलिस लॉकडाउन में अमन-कानून को कायम रखने का काम पूरी जिम्मेदारी से कर रही है। इन सबके बावजूद पुलिस आम लोगों की खुशी का भी ध्यान रख रही है, ताकि इस मुश्किल समय में कोई उदास न रहे। पुलिस कोरोना वायरस से अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर जंग लड़ रही है। 12 से 16 घंटे ड्यूटी पर तत्पर है, ताकि आमजन कोरोना का शिकार न बन जाएं। इन सबके बीच शनिवार को ADCP गुरमीत सिंह पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ 12 वर्षीय लड़की जपनीत कौर का जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंच गए। पुलिस टीम केक और उपहार लेकर उसके घर पहुंची।

दरअसल, कर्फ्यू के कारण, विकासपुरी में रहने वाले जपनीत के पिता रूपनीत सिंह अपनी बेटी के जन्मदिन समारोह के बारे में मौजूदा स्थिति से चिंतित थे। उन्होंने डीसी जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा और CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर को उनके जन्मदिन का जश्न मनाने में मदद करने के लिए एक SMS भी भेजा। तत्काल कार्रवाई करते हुए, दोनों अधिकारियों ने सहायक आयुक्त रणदीप सिंह और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुरमीत सिंह को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनकी बेटी का जन्मदिन उचित तरीके से मनाया जाए।

इसके बाद केक लेकर थाने से पुलिस उपायुक्त मोनिका अरोड़ा और संदीप कौर के नेतृत्व में पुलिसकर्मी जपनीत कौर का जन्मदिन मनाने के लिए उसके घर पहुंचे। पुलिस उपायुक्त मोनिका अरोड़ा ने घर की घंटी बजाई। उसके बाद जपनीत अंदर से बाहर बुलाया गया। फिर केक देकर उसे काटने के लिए कहा। केक देखकर खुशी से झूम उठी जपनीत कौर ने केक को काटा और सभी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने परिवार को फोन पर बधाई दी और बच्चे के दीर्घायु होने की कामना की। जपनीत कौर के पिता रूपनीत सिंह और मां अमनप्रीत कौर ने उनकी बेटी के दिन को यादगार और उसक जन्मदिन मनाने के लिए धन्यवाद दिया।