You are currently viewing सरदूल सिकंदर के अस्पताल का 10 लाख का बिल भरेगी पंजाब सरकार

सरदूल सिकंदर के अस्पताल का 10 लाख का बिल भरेगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट ने आज प्रसिद्ध पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन पर दुख प्रकट किया। इसके साथ ही आज हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह ऐलान किया कि उनकी सरकार मशहूर गायक के अस्पताल के 10 लाख रुपए के बकाए का भुगतान करेगी।

बता दें, सरदूल सिकंदर का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनका पिछले चार माह से कोरोना का इलाज चल रहा था। पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ के तौर पर लोकप्रिय रहे तथा पिछले चार दशकों से पंजाबियत की सेवा करने वाले प्रसिद्ध कलाकार सरदूल सिकंदर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर है।