You are currently viewing अवार्डी सैन्यकर्मियों को पंजाब सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, मासिक भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

अवार्डी सैन्यकर्मियों को पंजाब सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, मासिक भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बहादुरी, विशेष सेवा अवार्डियों, उनकी विधवाओं के मासिक भत्ते में 80 प्रतिशत की वृद्धि की है। रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बहादुरी और विशेष पुरुस्कारों के कुल 2044 विजेताओं में से परमवीर चक्र विजेताओं का भत्ता बढ़ा कर 41580 रुपए किया गया है। इसी तरह छह अशोक चक्र पुरुस्कार अवार्डियों को 18480 रुपए की बजाय अब 33264 रुपए भत्ता मिलेगा और 11 महावीर चक्र पुरुस्कार अवार्डियों को अब 17556 रुपए की बजाय 31601 रुपए मिलेंगे।

इसी तरह 24 कीर्ति चक्र विजेताओं का मासिक भत्ता भी बढ़ा कर 24948 रुपए कर दिया गया है तथा 127 वीर चक्र पुरुस्कार अवार्डियों को अब 18295 रुपए मिलेंगे। इसी तरह 165 शौर्य चक्र विजेताओं को अब 6480 रुपए की बजाय 11664 रुपए बढ़ा भत्ता मिलेगा। इसके अलावा, सेना /नौ सेना /वायु सेना मैडल (बहादुरी) पुरुस्कार प्राप्त करने वाले कुल 662 विजेताओं को अब 3100 रुपए की बजाय 5580 रुपए मिलेंगे। मैनशनड इन डिस्पैचस एम.आई.डी. (बहादुरी) के 277 अवार्डियों को 1550 रुपए की बजाय 2790 रुपए मिलेंगे। मिलिट्री क्रास अवार्डियों की दो विधवाओं को 11550 रुपए की बजाय अब 20790 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा पहले मिलिट्री मैडल अवार्डियों के तीन लाभार्थियों को 5400 रुपए से बढ़ा कर 9720 रुपए दिए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि भारतीय विशेष सेवा मैडल (आईडीएसएम) अवार्डियों के तीन लाभार्थियों को अब 1500 रुपए से बढ़ा कर 2790 रुपए मिलेंगे। चार सर्वोत्तम युद्ध सेवा मैडल अवार्डी 770 रुपए की बजाय अब 1386 रुपए प्राप्त करेंगे। इसके अलावा, परम विशिष्ट सेवा मैडल के 98 विजेताओं को 700 रुपए के मुकाबले 1260 रुपए दिए जाएंगे। उत्तम युद्ध सेवा मैडल से सम्मानित नौ अवार्डियों को 620 रुपए अब की बजाय 1116 रुपए मिलेंगे। इसी तरह 171 अति विशिष्ट सेवा मैडल अवार्डियों को 540 रुपए की बजाय 972 रुपए मिलेंगे। युद्ध सेवा मैडल के 47 विजेताओं को 470 रुपए से बढ़ा कर 846 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही 84 सेना /नौ सेना /वायु सेना मैडल (विशेष) अवार्डियों को 400 रुपए के मुकाबले 720 रुपए दिए जाएंगे। विशिष्ट सेवा मैडल के 339 अवार्डियों को 400 रुपए की बजाय 720 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 12 एम.आई.डी. (विशेष) विजेताओं को अब 310 रुपए की जगह 558 रुपए मिलेंगे।

Punjab government gave a big gift to the awardee army personnel, such percentage increase in monthly allowance