You are currently viewing लुधियाना: बाबा दीप सिंह नगर में एक मकान में चलाया जा रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने रेड कर संचालिका सहित 6 दबोचे

लुधियाना: बाबा दीप सिंह नगर में एक मकान में चलाया जा रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने रेड कर संचालिका सहित 6 दबोचे

लुधियाना (PLN-Punjab Live News) शहर में सरेआम देह व्यापार के अड्डे चलाए जा रहे हैं। अब पुलिस भी देह व्यापार के अड्डे पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह पुलिस ने लुधियाना के शेरपुर कलां के बाबा दीप सिंह नगर में एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर रेड की। इस दौरान थाना मोती नगर पुलिस में अड्डा संचालिका, दो महिलाओं और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश किया, यहां से 1 दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान न्यू अंबेडकर नगर की गली नंबर 4 की रहने वाली सीमा देवी, सीता, ढोलेवाल निवासी राम कुमार, बस्ती मोहल्ला की गली नंबर 2 निवासी सुनील कुमार और नरेश कुमार के रूप में हुई है।

थाना मोती नगर के एएसआई मेवा राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा दीप सिंह नगर में एक मकान में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर रेड करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Prostitution center being run in a house in Baba Deep Singh Nagar in Ludhiana police raided and arrested 6 including the operator