You are currently viewing रामपुर जा रही प्रियंका गांधी का काफिला हुआ हादसे का शिकार, कई गाड़ियां आपस में टकराई

रामपुर जा रही प्रियंका गांधी का काफिला हुआ हादसे का शिकार, कई गाड़ियां आपस में टकराई

हापुड़ः भारत में चल रहे किसान आंदोलन के बीच ट्रैक्टर रैली में अपनी जान गवाने वाले किसानों के परिजन से मिले रामपुर जा रहे प्रियंका गांधी का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ रोड पर प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल चार गाड़ी आपस में टकरा गई। हालांकि किसी के आहत होने की खबर तक सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल अगली कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिसके कारण पीछे चल रही कार आपस में टकरा गई। इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। बता दे कि प्रियंका गांधी की रैली में जान काम आने वाले नवनीत सिंह के परिजन से मिलने रामपुर पहुंच रही हैं। आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है। जिसमें प्रियंका गांधी शामिल होंगी। प्रियंका के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह भी मौजूद हैं।

नवरीत सिंह की मौत दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी। जहां उनका ट्रैक्टर पुलिस बैरिकेड से टकराने के कारण पलट गया था। नवरीत ट्रैक्टर पर कुछ सवार थे। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवरीत की मौत दुर्घटना के कारण बताई गई थी।