You are currently viewing सांसद संतोख चौधरी की पत्नी को पत्र भेजकर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि, कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी

सांसद संतोख चौधरी की पत्नी को पत्र भेजकर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि, कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी

-पंजाब की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा

जालंधर (अमन बग्गा): पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार 14 जनवरी को राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेसी सांसद श्री संतोख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। श्री संतोख चौधरी 76 साल के थे और 2019 में लगातार दूसरी बार जालंधर से सांसद चुने गए थे।

सांसद संतोख चौधरी के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दूसरे नेताओं ने शोक जताया है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्गीय संतोख चौधरी के निधन पर पहले ट्विटर के जरिये और अब स्वर्गीय संतोख चौधरी की पत्नी श्रीमती कर्मजीत कौर को पत्र लिखकर शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्र में लिखा है कि सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है
श्री संतोख सिंह चौधरी एक प्रतिष्ठित नेता थे और वह जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े रहे। वह हमेशा लोगों की सेवा के लिए समर्पित थे। पंजाब की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्र के जरिये कहा कि कृपया मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। भगवान आपको और आपके परिवार को इस विपदा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद संतोख चौधरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

President of the country Draupadi Murmu paid tribute by sending a letter to the wife of MP Santokh Chowdhary