लुधियाना: लुधियाना में एक गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला ईडब्ल्यूएस कॉलोनी से सामने आया है। महिला का शव फंदे से लटका मिला है। महिला बेटी की किडनी में दिक्कत की वजह से परेशान थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सोनिका के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोनिका की करीब 10 साल पहले नवदीप शर्मा से शादी हुई थी। महिला सब्जी बनाने को लेकर पति नवदीप से हुई कहासुनी के बाद कमरे में चली गई थी। नवदीप करीब 20 मिनट बाद कमरे में पहुंचा तो सोनिका फंदे से लटक रही थी। उसने तुरंत सोनिका के परिजनों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।
सोनिका की बेटी को किडनी में दिक्कत है। किडनियों का साइज छोटा-बड़ा है। इस कारण भी वह परेशान रहती थी। फिलहाल उसे छठा महीना गर्भ का चल रहा था। अचानक से पंखे के साथ शव लटका मिलने से मामला पुलिस को संदिग्ध लग रहा है। एएसआई इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्हें महिला की मौत की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच उन्होंने शव कब्जे में लिया। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। अभी धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। बाकी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला क्लियर होगा।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Pregnant woman committed suicide in Ludhiana, took this dreadful step due to her daughter’s problem; dead body found hanging