चंडीगढ़: पंजाब में आज शनिवार को बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता 50 मीटर तक सीमित हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी महीने में पंजाब में सामान्य से 59 प्रतिशत कम बारिश हुई। 29 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था जिसके बाद बारिश की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों में तापमान में लगभग 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में ज्यादा प्रभावी रहेगा, लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर देखने को मिल सकता है। 2 फरवरी को बारिश की संभावना कम है, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम या हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज पंजाब में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।
अचानक हुए मौसम बदलाव का किसानों पर भी असर पड़ सकता है। किसानों को फसलों की सिंचाई और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को सफर के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन पर नजर रखें।
View this post on Instagram
Possibility of rain in Punjab today, dense fog in many districts