You are currently viewing 30 घंटे हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार, विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी

30 घंटे हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार, विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी

सीतापुर (PLN-Punjab Live News) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद भले ही यूपी सरकार और किसान नेताओं के बीच सोमवार को समझौता हो गया है लेकिन फिर भी मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा। सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलने गई प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत मेंं ले लिया और गेस्टहाउस में रखा था। अब पुलिस ने 30 घंटे हिरासत में रखने के बाद प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रियंका के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और शांति भंग की आशंका जैसी धाराओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस थोड़ी देर में ही प्रियंका गांधी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने धारा 143 का उल्लंघन करने के मामले में प्रियंका गांधी समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लालू भी शामिल है।
वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं ने सीतापुर में विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है और धरने पर बैठ गए हैं। वही पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स भी लगा दी है।

 

Police arrested Priyanka Gandhi after keeping her in custody for 30 hours Congressmen sitting on dharna in protest