You are currently viewing आम आदमी को झटकाः आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत

आम आदमी को झटकाः आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत

नई दिल्लीः सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 25 से 30 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 27 से 29 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 

Ak

कल और आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इससे दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 87 रुपये के पार पहुंच गई है। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 87.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले, 5 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के दामों में 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इस साल अभी तक पेट्रोल 3.89 रुपये और डीजल 3.86 रुपये महंगा हो चुका है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है-

शहर           डीजल        पेट्रोल
दिल्ली         77.73         87.60
कोलकाता  81.31          88.92
मुंबई          84.63         94.12
चेन्नई          82.90        89.96