You are currently viewing पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, जानें कितने पहुंचे दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, जानें कितने पहुंचे दाम

नई दिल्लीः सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 30 से 32 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 29 से 30 पैसे तक कीमत बढ़ी है। इसी के साथ दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है-
  
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 77.13 86.95
कोलकाता 80.71 88.30
मुंबई 83.99 93.49
चेन्नई 82.33 89.39