You are currently viewing कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गृह नगर पहुंचे परगट सिंह, बोले- नई कैबिनेट से गलतियां हो जाती है, सुधार करेंगे

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गृह नगर पहुंचे परगट सिंह, बोले- नई कैबिनेट से गलतियां हो जाती है, सुधार करेंगे

जालंधर (PLN-Punjab Live News) पंजाब कांग्रेस मेंं जारी घमासान केे बीच कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शुक्रवार सुबह परगट सिंह अपने गृह नगर जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस की और पार्टी वर्करों के साथ बातचीत की। परगट सिंह को सीएम चन्नी की नई कैबिनेेट में खेल एवं शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान परगट सिंह सियासी बयान देने से बचते रहे। पंजाब कांग्रेस मेंं मचे घमासान को लेकर परगट सिंह ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक हो रहा है। सीएम चन्नी ने भी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत की है और दो दिन के अंदर सब कुछ ठीक हो जाएगा।

परगट ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि नई कैबिनेट है, कुछ गलतियां हो जाती हैं। इसे ठीक कर रहे हैं। वहीं, राणा गुरजीत सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सिद्धू की नाराजगी पर परगट सिंह ने कहा कि किसे रखना है, किसे नहीं रखना है, यह उन से ऊपर का मामला है।

Pargat Singh reached home town jalandhar after becoming a cabinet minister