You are currently viewing पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, गीत MP3 के मालिक केवी ढिल्लों को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस प्रशासन अलर्ट

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, गीत MP3 के मालिक केवी ढिल्लों को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस प्रशासन अलर्ट

लुधियाना: पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर कंपनियों में से एक गीत MP3 के मालिक केवी ढिल्लों को आतंकी अर्श डल्ला के साथी जंटा खरड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऑडियो क्लिप में जंटा खरड़ ने केवी ढिल्लों को सीधे तौर पर धमकी दी है। उसने कहा है कि वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेगा और केवी ढिल्लों को भी नहीं छोड़ेगा। जंटा खरड़ ने कहा, यह वही व्यक्ति है जिसने शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला को धमकाने का काम शुरू किया था। अब वह जितना चाहे मासूम बनने का नाटक कर सकता है, जो चाहे मुखौटा पहन सकता है।

जंटा खरड़ की धमकी से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। गीत MP3 के साथ ही पंजाब के कई बड़े गायक जैसे जस मानक, दीप जंडू, बोहेमिया, डिवाइन, हुनर सिंह संधू, वड्डा ग्रेवाल, करण रंधावा, हर्फ चीमा, जी खान, अमृत मान, कैंबी, जगजीत संधू आदि इस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। इन सभी गायकों की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

जंटा खरड़ ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर के डबरा में हुए जसवंत सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली है। उसने कहा कि जसवंत सिंह से उसकी पुरानी रंजिश थी और इसी कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने केवी ढिल्लों और अन्य कलाकारों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जंटा खरड़ की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Panic in Punjabi music industry, Geet MP3 owner KV Dhillon gets death threat