You are currently viewing जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, रामामंडी ओवरब्रिज के पास से शव बरामद

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, रामामंडी ओवरब्रिज के पास से शव बरामद

जालंधर: जालंधर कैंट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला कोट रामदास के निवासी अरविंदर सिंह के रूप में की गई है, जो स्व. कृष्ण सिंह के पुत्र थे। थाना जालंधर जीआरपी की टीम ने शव को जालंधर कैंट, रामामंडी ओवरब्रिज के पास से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया।

मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 साल आंकी जा रही है। जालंधर कैंट जीआरपी चौकी के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए फोटो सर्कुलेट किया गया, जिसके बाद शाम के समय मृतक की पहचान अरविंदर सिंह के रूप में हुई।

परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई और पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है यह पता लगाने के लिए कि यह आत्महत्या थी या दुर्घटना।

One person died after being hit by a train in Jalandhar body recovered near Rama Mandi Overbridge