You are currently viewing जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, 19,013 हुए स्वस्थ

जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, 19,013 हुए स्वस्थ

जालंधरः पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस महामारी के 38 नए मामलों की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19982 हो गई है।

सिविल सर्जन द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान 48 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जिले में इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 19013 गई है। जिले में अब तक 480546 लोगों के नमूने जांच की गई है जिनमें से 440202 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 643 लोगों की मौत हो चुकी है।