You are currently viewing Corona Update: देश में कम हुई एक्टिव केस की संख्या, 24 घंटे में करीब 12 हजार नए केस, 94 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका

Corona Update: देश में कम हुई एक्टिव केस की संख्या, 24 घंटे में करीब 12 हजार नए केस, 94 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण का असर देश में कम होता जा रहा है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 37 हजार तक पहुंच गई है। वहीं, रिकवरी रेट भी पहले से बेहतर हुआ है। कोरोना के खिलाफ देश में टीकाकरण का अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 94 लाख 22 हजार 228 लोगों वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 12 हजार 881 नए कोरोना केस मिले। इस दौरान 101 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, 11 हजार 987 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। देश में अब तक 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार 201 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 845 लोग स्वास्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से 1 लाख 56 हजार 14 लोगों की जान भी गई है। फिलहाल, देश के अलग-अलग अस्पतालों में 1 लाख 37 हजार 342 मरीजों का इलाज चल रहा है।