You are currently viewing ध्यान दें! अब जल्द बंद हो जाएंगे 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट, RBI ने दी जानकारी

ध्यान दें! अब जल्द बंद हो जाएंगे 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट, RBI ने दी जानकारी

नई द‍िल्‍ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द कुछ और नोटों को चलन से बाहर करने जा रहा है। 1000, 500 रु के बाद अब चलन से बाहर होने जा रहे 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के तीन पुराने नोट। हालांकि इसके लिए लोगों को दो-तीन महीने का समय मिलेगा। इन नोटों को चलन से बाहर करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, हालांकि यह कब से होगा इस बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया है।

Ak

100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोटों के चलन को लेकर आरबीआई की तरफ से एक अहम जानकारी दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक मार्च -अप्रैल के बाद से ये सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेज बी महेश की ओर से दी गई है। दरअसल आरबीआई ने जानकारी दी है कि वह इन पुराने नोटों की सीरीज को वापस लेने की योजना पर काम कर रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के जनरल मैनेजर बी महेश के मुताबिक 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने करेंसी नोट अंततः चलन से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि आरबीआई की मार्च-अप्रैल तक इन्हें वापस लेने की योजना है।

दरअसल 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट पहले से ही सर्कुलेशन में आ चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 100 रुपए का नया नोट साल 2019 में जारी किया गया था। पुराने नोटबंदी में जिस तरह 500 और 1000 के नोट बंद करने पर अफरातफरी मच गई थी। इसलिए अब आरबीआई अचानक से कोई भी पुराना नोट बंद नहीं करना चाहती इसलिए पहले बाजार में उस मूल्य का नया नोट सर्कुलेशन में लाया जाता है। इसके चलन में पूरी तरह आने के बाद ही पुराने नोट को चलन से बाहर किया जा रहा है।