You are currently viewing निर्मला सीतारमण आज आएंगी चंडीगढ़, व्यापारियों से करेंगी मुलाकात; वित्त मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

निर्मला सीतारमण आज आएंगी चंडीगढ़, व्यापारियों से करेंगी मुलाकात; वित्त मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

चंडीगढ़: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज ( रविवार) चंडीगढ़ आ रही है। इस दौरान वह भाजपा कार्यकारिणी की मीटिंग में हिस्सा लेगी। वहीं, उनका व्यापारियों से मुलाकात का भी प्रोग्राम है। बजट से पहले व्यापारियों से मीटिंग को अहम माना जा रहा है। वहीं, उनके चंडीगढ़ दौरे के चलते पुलिस भी अलर्ट है। साथ ही सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद वह पहली बार शहर आ रही है।

बीजेपी की कार्यकारिणी की मीटिंग सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजे से लेकर भविष्य में पार्टी को कैसे मजबूती देनी है। इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा सीट निकालने में कामयाब नहीं रहीं है। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने 2500 मतों से हराया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री से आज बजट बढ़ाने की मांग उठ सकती है। इसके अलावा वैट से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। इसके अलावा चंडीगढ़ में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिनमें पैसे की जरूरत है। क्योंकि मेट्रो प्रोजेक्ट में चंडीगढ़ के हिस्से का 80 फीसदी केंद्र सरकार ने खर्च करना है। प्रोजेक्ट पर 20 हजार करोड़ खर्च आने की उम्मीद है। इस समय चंडीगढ़ को 65 हजार करोड़ का बजट अलाॅट हुआ है। नगर निगम के लिए केंद्र से अलग बजट की मांग की जा सकती है।

Nirmala Sitharaman will come to Chandigarh today