You are currently viewing नया खतरा: इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू का वायरस, पोल्ट्री फार्म में 7 लोग मिले संक्रमित

नया खतरा: इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू का वायरस, पोल्ट्री फार्म में 7 लोग मिले संक्रमित

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण से लड़ रही दुनिया की चिंता अब बर्ड फ्लू के मानव तक पहुंचने से बढ़ गई है। रूस में इंसानों में बर्ड फ्लू फैलने का पहला मामला सामने आया है। रूस ने शनिवार को कहा है कि उसके वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन का मानव में ट्रांसमिशन का केस पकड़ा है। रूस ने शनिवार को कहा कि पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए है।